Advertisement
शाह के दौरे से पहले आर्मी चीफ मनोज पांडे मणिपुर के दौरे पर

सरकार के अनुरोध पर तत्काल सेना और असम राइफल्स ने संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में सक्रिय वर्चस्व कायम करके स्थिति को शांत करने के लिए सैनिकों की 135 टुकड़ियां तैनात कीं।
विभिन्न समुदायों के लगभग 35,000 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में ले जाया गया है। सेना और असम राइफल्स द्वारा नागरिकों को तत्काल राहत और मानवीय सहायता प्रदान की गई है।
इस बीच, संघर्षग्रस्त राज्य के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 29 मई को तीन दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंचने वाले हैं।
इस बीच, पूर्वी कमान के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने जमीनी सुरक्षा स्थिति का आकलन और समीक्षा करने के लिए 22 से 24 मई तक मणिपुर के कई संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले जिलों का दौरा किया था।
उन्होंने कांगपोकपी, मातृपुखरी, चुराचंदपुर, बिष्णुपुर, येंगांगपोकपी और मोरेह का दौरा किया, जहां उन्हें स्थानीय कमांडरों द्वारा सुरक्षा स्थिति से अवगत कराया गया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


