Armed infamous Badmash arrested for three years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीन वर्षों से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अप्रैल 2019 7:22 PM (IST)
तीन वर्षों से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार
जयपुर। कानोता थाना पुलिस ने 3 वर्षो से फरार एक हजार रुपए का ईनामी जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधी स्थाई वांरटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है। डीसीपी पूर्व राहुल डॉ. राहुल जैन ने बताया कि जिले में चला जा रहे स्थाई वांरटों की गिरफ्तारी के अभियान के दौरान गठित पुलिस टीम ने पिछले 3 वर्षो से फरार एक हजा रुपए का ईनामी जिला स्तरीय टॉप 10 वांछित अपराधी स्थाई वांरटी अकरम उर्फ अकरम गंजा (45) निवासी गौनेर रोड खोहनागोरियान को गिरफ्तार किया गया है। स्थाई वांरटी के खिलाफ प्लाटों के फर्जी पट्टे बना कर लोगों से ठगी करने के तीन मामले 2016 से कानोता थाने में दर्ज है और तभी से फरार चल रहा था। जिस पर एक हजार रुपए का ईनाम घोषित कर रखा था। वांरटी सरकारी जमीनों पर पर कब्जा कर अवैध रुप से प्लाट काट कर फर्जी पट्टे देने का आदतन अपराधी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement