khaskhabar.com: मंगलवार, 28 जून 2016 4:36 PM (IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में लूट की एक बडी घटना में सशस्त्र लुटेरों ने यहां एक
धन प्रबंधन कंपनी में घुसकर करीब 12 करोड रूपये लूट लिए। पुलिस ने मंगलवार
को यह कहा।
घटना तडके करीब तीन बजे घटित हुई।
बंदूक, रिवॉल्वर और चाकू से लैस छह-आठ
सशस्त्र लुटेरे तीन हाट नाका के करीब चेकमेट प्राइवेट सर्विसेज लिमिटेड में
घुस गए।
उन्होंने हीरादीप सोसायटी में कंपनी के कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरों के
तारं काट दिए और विभिन्न बैंकों के एटीएम में पहुंचाने के लिए एक वैन में
रखी गई रकम लूट ली।