नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने सैन्य बलों में सातवें वेतन आयोग की
सिफारिशों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है। मंत्रालय ने तीनों
सेनाओं से कहा कि सितंबर महीने के वेतन में संशोधित वेतन सेनाओं को जारी
करें।
इस बढोत्तरी के बाद सेनाओं में भर्ती होने वाले जवान का न्यूनतम मूल वेतन
21700 होगा जबकि तीनों सेनाओं के प्रमुखों का वेतन 90 हजार से बढकर 2.57
लाख हो जाएगा।