Advertisement
किसानों के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने कुछ नहीं किया : अर्जुन चौटाला

आने वाली 12 तारीख को इनेलो को वोट देकर अधिक से अधिक वोटों से विजयी बनाएं। ताकि देश की में इनेलो का प्रतिनिधित्व बढ़े और कमेरे वर्ग की आवाज देश की सबसे बड़ी पंचायत में बुलंद की जा सके। अर्जुन चौटाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र आज तक ट्यूरिज्म के तौर पर इतना विकसित नहीं हो पाया, जितना विकसित होना चाहिए था। यदि वे सांसद बनें तो इस क्षेत्र को विश्व पटल पर चमका देंगे। केंद्र से परियोजनाएं स्वीकृत करवाकर यहां पयर्टन को बढ़ावा दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र व कैथल की धरा देश के अन्न का भंडार भरती है। यहां किसान काफी बदहाल हैं। इनेलो के राज में किसानों को कई तरह की सुविधाएं दी गई थीं। लेकिन पिछले पंद्रह सालों से किसान किस हालात में हैं, वह आज किसी भी मंडी में जाकर देखा जा सकता है।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप, जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, प्रदेश प्रवक्ता रणवीर पाराशर, मियां ङ्क्षसह जाजनपुर, रिटायर्ड अधिकारी जोगी राम पूंडरी, अधिवक्ता अमन माजरा, सतपाल टाया, जाट शिक्षा ह्यसमिति के पूर्व प्रधान रणबीर फौजी, युवा जिलाध्यक्ष अनिल तंवर, जिला व्यापार सैल के जिलाध्यक्ष जिप्पी शोरेवाला, हलका प्रधान संजीव छौत, हलका प्रधान पूंडरी ओमप्रकाश कैरा, हलका प्रधान विजय बंदराना, पार्षद सुरजीत पबनावा, नरेश वाल्मीकि, धर्मवीर कैमिस्ट, एडवोकेट ज्ञान गुर्जर ढांड, तेजवीर ढांड, विक्रम कसाना, प्रदीप ङ्क्षसह मार, कृष्ण बंसल, राममेहर खुराना, मनोज बंसल, महावीर पट्टीअफगान, ईश्वर मैहला, सुशील गुप्ता, डा. सूखा मानस, महिपाल नैना, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त ए.ई.टी.ओ. अभे राम भुक्कल, रामदिया चावरिया सहित भारी संख्या में इनैलो पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कुरुक्षेत्र
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


