Advertisement
गलत आंखों के आप्रेशनों पर सरकार ने बिठाई जांच कमेटी

इस मामले को लेकर भाजपा विधायक व ज्वालामुखी रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि प्रदेश सरकार को इस मामले की कोई जानकारी ही नहीं थी। सरकार को इसकी सूचना मीडिया से मिली है। इस मामले से यह साबित हो रहा है कि डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति क्या है। उन्होंने बताया कि आप्रेशन के दौरान प्रयोग की गई दवाई चिकित्सालय में उपलब्ध ही नहीं थी। इस दवाई को एक दवा स्टोर से मंगवाया गया था। सरकार इस दवा स्टोर के खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले ताकि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सके।
उन्होंने कहा लगता है कि सरकार अभी और लोगों के अंधे होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि जब मेडिकल कालेज में ऐसा हो रहा है तो प्रदेश के बाकी अस्पतालों के क्या दशा होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि जब यह मामला आया तब ही सरकार इस दवाई पर प्रतिबंध लगा देती ताकि इसका आगे प्रयोग न हो सकेए परंतु सरकार ने ऐसा नहीं किया।
[@ पीएमओ भी जाती हैं हजारों की संख्या में प्रदेश से शिकायतें]
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


