Apply the election manifesto virtually-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव घोषणा पत्र को अक्षरशः लागू करेंगे - पर्यटन और देवस्थान मंत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 31 दिसम्बर 2018 11:40 AM (IST)
चुनाव घोषणा पत्र को अक्षरशः लागू करेंगे - पर्यटन और देवस्थान मंत्री
भरतपुर। प्रदेश के पर्यटन और देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा है कि जिले की तीन परियोजनाओं को पूर्णं कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी जिसमें सिंचाई, चम्बल पेयजल परियोजना एवं औद्योगिक विकास को गति दिया जाना शामिल है। सिंह ने रविवार को भरतपुर के सर्किट हाउस में कहा कि राज्य सरकार चुनाव घोषणा पत्र को अक्षरशः लागू करने के लिए कृत संकल्पित है। सरकार ने शासन संभालते ही चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का ऋण माफ कर दिया है। जिन किसानों ने समय पर ऋण चुकाया है, उन्हें भी इस माफी योजना का लाभ दिलवाने के लिए मंत्रिपरिषद ने बड़ी पहल कर अन्तर विभागीय समिति के गठन के बारे में घोषणा की है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार और किसानों की समस्या का समाधान करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास के लिए राजस्व की व्यवस्था के सम्बंध में विभागीय अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। सिंह ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे उद्योगपतियों को विश्वास दिलायें कि उनकी समस्याओं का पूर्णं समाधान किया जायेगा। सिंह ने हर सरकारी योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहॅुंचाने में मदद करने का भी आह्वान किया।
पुलिस महानिरीक्षक मालिनी अग्रवाल व जिला कलक्टर डॉ0 आरूषि अजय मलिक ने सिंह से शिष्टाचार भेंट कर जिले की कानून व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement