Application for admission in HJU can now be made till July 24-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एचजेयू में प्रवेश के लिए अब 24 जुलाई तक किया जा सकेगा आवेदन

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2023 8:12 PM (IST)
एचजेयू में प्रवेश के लिए अब 24 जुलाई तक किया जा सकेगा आवेदन
- विद्यार्थियों के लिए रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के अब पहले से ज्यादा विकल्प जयपुर । हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में अकादमिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 24 जुलाई कर दी गई है। पत्रकारिता और जनसंचार के विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए नए सत्र में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के ज्यादा विकल्प उपलब्ध होंगे। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुधि राजीव ने बताया कि विश्वविद्यालय में सत्र 2023-24 से कई नए पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ ही मौजूदा पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति - 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है। अब पत्रकारिता और जनसंचार में तीन वर्षीय स्नातक पाठयक्रम (बीए-जेएमसी) के साथ ही 4 वर्षीय बीए ऑनर्स (मीडिया स्टडीज) में भी प्रवेश लिया जा सकता है। इस पाठ्यक्रम के बाद विद्यार्थी एक वर्ष में ही एमए पूरा कर सकेंगे तथा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों से स्नातकोत्तर डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी एक वर्षीय एमए कर सकेंगे। साथ ही, दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों यथा एमए (मीडिया स्टडीज), एमए (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमए (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए (न्यू‍ मीडिया) और एमए (विकास संचार) में भी आवेदन किया जा सकता है।
इसके अलावा स्व-वित्तपोषित पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों यथा पीजी डिप्लोमा इन पब्लिक हेल्थ एंड मास कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन डेस्कटॉप पब्लिशिंग, पीजी डिप्लोमा इन फोटोग्राफी और पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।
कुलपति ने बताया कि पाठ्यक्रमों को युवाओं में कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और पब्लिक हेल्थ जैसे कोर्सेज भी शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश संबंधी पूरी जानकारी और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट (hju.ac.in) पर उपलब्ध हैं। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement