Advertisement
'यूपी में जारी है, एमपी की बारी है' नारे के साथ अपना दल (एस) का संगठन विस्तार पर जोर

इसी कड़ी में, डॉ. अतुल मलिकराम ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्ग की आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि "अपना दल (एस) समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन को मजबूत करने के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा।"
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी से बालकृष्ण गौर, राजेश्वर मिश्रा, मंचित लिखितकर, अनिल सोनी, कैलाश गवांडे, वंदना नामदेव, मुकेश मराठा, एस. आर. नागले, हरीश तलरेजा, यश कुमार, मुस्कान सिंह, रोहित चंदेल व इकबाल पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। वहीं, जिला कार्यकारिणी से मुकेश जाट, त्रिलोकी सिंह, बबलू यादव, राजेश कुमार पाल, मनीष सिंह राजपूत, धनीराम केवट, मनीष सिरवरिया, महेश सिंह समेत कई जिला पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
बैठक में मुख्य रूप से संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं को नई दिशा देने का कार्य किया, जिससे मध्य प्रदेश में पार्टी के विस्तार की संभावनाएं और प्रबल हो गई हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


