khaskhabar.com: रविवार, 09 अक्टूबर 2016 01:04 AM (IST)
नई दिल्ली। शनिवार को पंजाब से भाजपा विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पार्टी की
प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कुछ दिन पहले उनके पति नवजोत सिंह
सिद्धू ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष
एवं केंद्रीय मंत्री विजय सांपला ने नवजोत कौर का इस्तीफा स्वीकार कर
लिया।