अब बैड पर ही हो सकेगा अल्ट्रासाउंड
मेदांता मेडिसिटी गुडगांव के
डॉ.दीपक गोविल ने बताया कि आईसीयू में वेंटीलर वाले मरीज का भी अब बैड पर
ही विशेष मशीन से अल्ट्रासाउंड किया जा सकेगा। इससे लंग संक्रमण, पेट में
ब्लीडिंग आदि और संक्रमण का पता चल सकेगा। वहीं फ्रांस के प्रो. जीन लुईस
टेबुअल ने कार्डियक आउटपुट मॉनीटरिंग के बारे में बताया कि हार्ट कितना पंप
कर रहा है, इसकी माप के आधार पर ही दवाइयां तय की जाती हैं।