Anti-social elements create ruckus in Bharatpur Ranjit Nagar D Block Park, panic among local residents-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर के रणजीत नगर डी ब्लॉक पार्क में असामाजिक तत्वों का उत्पात, स्थानीय निवासियों में दहशत

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 1:55 PM (IST)
भरतपुर के रणजीत नगर डी ब्लॉक पार्क में असामाजिक तत्वों का उत्पात, स्थानीय निवासियों में दहशत
भरतपुर। रणजीत नगर की प्रतिष्ठित कॉलोनी के डी ब्लॉक में स्थित नगर निगम द्वारा निर्मित पार्क में असामाजिक तत्वों ने देर रात भारी उत्पात मचाया। स्थानीय निवासियों की शिकायत है कि कुछ लोगों ने पार्क में शराब पीने का विरोध किया, जिसके बाद नाराज असामाजिक तत्वों ने पार्क में तोड़फोड़ कर डाली। रात के अंधेरे में इन उपद्रवियों ने पार्क में रखी सीमेन्टेड बैंचों को तोड़ा, कई बैंचों को उलट कर फेंक दिया और शराब की टूटी बोतलों से रास्तों को भर दिया। स्थानीय लोग इस घटना से बेहद चिंतित हैं, और पार्क में शाम के समय जाने से कतराने लगे हैं। कॉलोनी में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए यह पार्क एकमात्र सार्वजनिक स्थल था, लेकिन अब इस डर के कारण लोग यहां आने से बचने लगे हैं। हालांकि कॉलोनी के निवासियों में डर का माहौल है, लेकिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से भी लोग पीछे हट रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और पुलिस इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझाएगी ताकि कॉलोनी में फिर से शांति बहाल हो और पार्क को सुरक्षित बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement