Anti Romeo crew patrol in public paces and parks in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंटी रोमियो दल लगा रहा सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में गश्त

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 7:33 PM (IST)
एंटी रोमियो दल लगा रहा सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में गश्त
झांसी। महिलाओं के साथ बढ़ रही छेड़छाड़ की वारदातों को लेकर एक फिर एंटी रोमियों दल सक्रिय हो गया है। सार्वजनिक स्थलों पर जहां मजनुओं की संभावना जताई जाती है वहां पर एंटी रोमियो दल ने अपनी गस्त तेज कर दी है। महिला पुलिस अधिकारियों का दल इस समय पूरी तरह से चौंंकन्ना है और नजर गड़ाये हुए है। भाजपा की सरकार बनते ही शुरुआती दौर में मजनुओं की शामत सी आ गई थी। पुलिस सक्रिय हो चली और लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की जाने लगी। लेकिन पुलिस के अति उत्साह पूर्वक किये गये कार्य ने कुछ शरीफ लोगों की भी दिक्कतें बढ़ा दी। पुलिस को सभी रोमियों ही नजर आने लगे। परिणाम यह हुआ की इसका पुरजोर विरोध होने लगा। जिसके चलते बाद में इस रोक दिया गया। लेकिन इधर महिलाओं, स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इससे महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर करने लगी। लिहाजा एक बार फिर शासन से गठित एंटी रोमियो दल सक्रिय हो चला है। शहर के पार्को में एंटी रोमियो दल ने दौरा किया। महिला अधिकारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने पार्कों में मौजूद लोगों से पूछताछ की और संतुष्ट होने पर उनसे कुछ नहीं कहा। वैसे पुलिस को देखते ही मजनूं वहां से भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement