Advertisement
आढ़ती, किसान, कामगार विरोधी गठबंधन सरकार : कुमारी सैलजा

कुमारी सैलजा ने कहा कि दूसरी तरफ किसानों को अभी तक जुलाई महीने में बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा भी प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है। जबकि, कितनी ही बार वे इसके लिए आवाज उठा चुके हैं। क्लस्टर-2 में आने वाले अंबाला, हिसार, गुरुग्राम, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़ व सोनीपत जिले में तो किसानों के खाते से रुपये काटने के बावजूद प्रदेश सरकार किसी बीमा कंपनी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उनकी फसल का इंश्योरेंस तक नहीं करवा पाई। सिरसा व हिसार में तो किसानों के करीब 04 हजार करोड़ रुपये बीमा कंपनियों की ओर पिछली फसलों के बकाया हैं।
सिरसा व हिसार में किसान पक्का मोर्चा भी लगा चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आढ़ती, किसान व कामगार को परेशान करने के पीछे भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का मकसद कृषि व्यवसाय को खत्म करना है। सरकार चाहती है कि इन वर्गों को लगातार परेशान किया जाए, ताकि कृषि से इनका मोह भंग हो और फिर कृषि के इस बड़े क्षेत्र में केंद्र सरकार के दोस्त बड़े उद्यमियों की एंट्री कराई जा सके।
कुमारी सैलजा ने कहा कि तीन काले कृषि कानून भी केंद्र सरकार इसलिए ही लेकर आई थी। लेकिन, विरोध के बाद उन्हें वापस लेना पड़ा तो अब नए-नए तरीके खोज कर किसान, आढ़ती व कामगारों को परेशान किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


