Advertisement
जामिया में मंगलवार को भी हुआ सीएए विरोधी प्रदर्शन, मगर छात्र नदारद

गेट नंबर 7 के बाहर प्रदर्शन कर रहे मोहसीन खान से जब पूछा गया कि जामिया विश्वविद्यालय से उनका जुड़ाव कैसे है तो उन्होंने बताया कि वह जामिया के छात्र नहीं हैं। बाटला हाउस में उनकी दुकान है और यह विश्वविद्यालय उनकी दुकान व घर के नजदीक है, इसलिए वह यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
जामिया में पुलिस कार्रवाई का विरोध व विश्वविद्यालय के छात्रों से हमदर्दी जताने के लिए मंगलवार को जामा मस्जिद इलाके को बंद रखा गया। पुलिस की कार्रवाई और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में यहां करीब दो हजार से ज्यादा दुकानें बंद रहीं।
जामिया परिसर में बाहर से आए इन प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भी नजर बनाए रखी। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया था, लेकिन यह पुलिस बल जामिया विश्वविद्यालय से करीब दो किलोमीटर दूर सुखदेव विहार मेट्रो स्टेशन व फॉर्टिस अस्पताल के आसपास डेरा डाले रही।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


