Advertisement
सिद्धू का एक और ट्वीट, पूछा -क्या देश सचमुच इस वक्त सुरक्षित हाथों में है?

नरेंद्र मोदी सरकार के फैसलों की कड़ी आलोचना करने वाले पंजाब सरकार के मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, दुनिया के सबसे बड़े डिफेंस डील की फाइल गुम हो गई...खुफिया चूक की वजह से 40 जवानों को शहादत देनी पड़ी...1708 आतंकी घटनाएं हुईं, 48 सैटेलाइट हैं लेकिन सरकार पेड़ों और ढांचों के बीच अंतर नहीं कर पा रही है। ये राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर खतरा है। सिद्धू ने इस ट्वीट को क्या हमारे देश सुरक्षित हाथों में है के साथ टैग भी किया है।
रायटर्स की रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट लगाया
नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ट्वीट के साथ रॉयटर्स की उस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट भी लगाया गया है जिसमें सैटेलाइट इमेज के हवाले से दावा किया गया है कि बालाकोट में जिस स्थान पर भारतीय वायुसेना ने हमला किया था वहां पर मदरसे की इमारत अभी भी खड़ी है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


