Another Large Scale Cyber Attack Underway, Says Proofpoint Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब नए साइबर अटैक का दावा, रैन्समवेयर वानाक्राई से बडा साइबर अटैक

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 मई 2017 11:16 AM (IST)
अब नए साइबर अटैक का दावा, रैन्समवेयर वानाक्राई से बडा साइबर अटैक
कई बार इन ट्रांजैक्शंस के बदले वॉलंटियर्स को कुछ हिस्सा ईनाम के तौर पर दिया जाता है। यह वाइरस ईनाम के रूप में मिली इसी वर्चुअल करंसी को उड़ा रहा है। प्रुफप्रिंट ने अपने ब्लॉग में यह जानकारी भी दी है कि इस वाइरस का अटैक होने पर विंडोज रिसोर्सेज को ऐक्सेस करने में दिक्कत आती है, साथ ही सर्वर और कंप्यूटर की परफॉर्मेंस घट जाती है। साथ ही प्रूफप्रिंट का कहना है कि उसने ऐसी मशीनों की पहचान की है जिनसे हजारों डॉलर्स के मोनिरो इस वाइरस को बनाने वालों के पास भेजे गए हैं। फर्म का कहना है कि यह वायरस 2 मई या 24 अप्रैल से एक्टिव है लेकिन चुपके से काम करने की वजह से इसके बारे में पता नहीं चला। हांलांकि फर्म का कहना है कि उन्हें अभी यह नहीं पता कि इस वायरस ने कितने लोगों को प्रभावित किया है लेकिन इसका प्रभाव वानाक्राई से तो ज्यादा ही है।

ये भी पढ़ें - यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement