Another case of rape was false, was to frame the plot doctor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैंगरेप का एक और मामला निकला झूठा, डाॅक्टर को फंसाने की थी साजिश

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 9:13 PM (IST)
गैंगरेप का एक और मामला निकला झूठा, डाॅक्टर को फंसाने की थी साजिश
भरतपुर। जिले में एक युवती की ओर से डाॅक्टर के खिलाफ दर्ज कराए गए गैंगरेप मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में ये पूरा मामला झूठा निकला और युवती ने अपने प्रेमी की मदद के चलते डाॅक्टर को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। प्रदेश में ये दूसरा गैंगरेप का मामला है। जो झूठा निकला। जिसके बाद पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वहीं आरोपी प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के रीवा निवासी 26 वर्षीय युवती अणिमा गौतम की मुलाकात फेसबुक के जरिए भरतपुर के कुम्हेर निवासी अमित कुमार लवानिया से हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया और अमित ने युवती के साथ शादी करने का वादा किया। इधर अमित लवानिया और डॉक्टर अशोक वर्मा के बीच रुपयों को लेकर विवाद था। इसे लेकर डाॅक्टर ने अमित के खिलाफ केस करवाया। जिसमें अमित को जेल हो गई थी। इसी को लेकर अमित ने दुष्कर्म की झूठी साजिश रची और सेवर जेल से ही युवती के तहत मामला दर्ज करा दिया। फिलहाल पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर अमित को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

[@ दुष्कर्म में पंजाब नंबर वन, अपहरण में बढोतरी, ड्रग्स का कारोबार, गैंगस्टरों के हमलों ने खोली पुलिस की पोल]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement