Annapurna Restaurant will be started in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी में अन्नपूर्णा भोजनालय होंगे शुरू, 3 रुपए में नाश्ता व 5 रुपए में मिलेगा खाना

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 6:35 PM (IST)
यूपी में अन्नपूर्णा भोजनालय होंगे शुरू, 3 रुपए में नाश्ता व 5 रुपए में मिलेगा खाना
लखनऊ। प्रदेश की नवनिर्वाचित योगी सरकार उत्तर प्रदेश में अन्नपूर्णा भोजनालय की शुरूआत करने जा रही है। इस भोजनालय में जरूरतमंदों को मात्र पांच रुपए में खाना और तीन रुपए में नाश्ता मिलेगा। माना जा रहा है कि तमिलनाडु में स्व. जयललिता द्वारा शुरू की गई अम्मा कैंटीन की तर्ज पर ही अब उत्तर प्रदेश में अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू होगा। गरीब, मजदूरों, रिक्शा चालकों या फिर कम सैलरी पाने वालों के लिए अन्नपूर्णा भोजनालय काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योजना का प्लान तैयार किया जा चुका है जिसे जल्दी ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। ये भोजनालय प्रदेश के सभी 14 नगर निगमों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप में शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत लोगों को ब्रेकफास्ट, लंच तथा डिनर सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। नाश्ते में जहां दलिया, पोहा, इडली व चाय-पकोड़े सहित बड़ा मैन्यू होगी वहीं लंच तथा डिनर में रोटी, चावल, मौसमी सब्जियां व दाल होगी।

अन्नपूर्णा भोजनालय के तहत गाजियाबाद में 20, राजधानी लखनऊ में 28, कानपुर में 28 और गोरखपुर में 18 कैंटीन खोले जाएंगे। इस तरह प्रदेश में कुल 275 कैंटीन खोलने पर विचार किया जा रहा है जिसकी लागत करीब 153 करोड़ रुपए आंकी गई है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement