Anjanshala Pratishtha Festival in Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंजनश्लाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

khaskhabar.com: रविवार, 25 जून 2017 8:51 PM (IST)
अंजनश्लाका प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज
बाड़मेर। नवोदित श्री लब्धिनिधान पार्श्र्वनाथ मणिधारी जैन श्वेताम्बर तीर्थ, ढ़ोक(चैहटन) परिसर में चलमन्दिर प्रतिष्ठत होने वाली भाग्यवर्धन पार्श्र्वनाथ, गौतमस्वामी एवं जिनचंन्द्रसूरिजी महाराज की प्रतिमाओं की अंजनश्लाका प्रतिष्ठा निमित आयोजित सप्त दिवसी भव्यातिभव्य अंजनशलाका व प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर प.पू. खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर सूरिश्वर म.सा. की निश्रा में एवं साध्वी श्री प्रगुणाश्रीजी म.सा. के सान्निध्य में रविवार को महोत्सव के तीसरे दिन प्रातः स्नात्र पूजा, नवग्रह पूजन, दशदिग्पाल पूजन, अष्टमंगल पूजन, लघु सिद्धचक्र पूजन, बीस स्थानक पूजन, क्षेत्रपाल पूजन, 16 विधि की पूजा, नंद्यावर्त पूजन आदि सम्पन्न हुए तथा साथ ही दोपहर में परमात्मा पाश्र्वनाथ का च्यवन कल्याणक मनाया गया, जिसमें आचार्य भगवंत व विधिकारक द्वारा विभिन्न मत्रोंच्चार के द्वारा परमात्मा का च्यवन कल्याणक सम्पन्न करवाया गया। माता-पिता, इन्द्र-इन्द्राणी, प्रतिष्ठाचार्य, धर्माचार्य की स्थापना की गई, तत्पश्चात् कुशल हेम बालिका मंडल द्वारा 14 स्वप्न दर्शन पर भव्य नृतिका प्रस्तुत की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement