Anita Rani elected district president and Charanjit Verma elected district minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनीता रानी जिला अध्यक्ष और चरणजीत वर्मा चुने गए जिला मंत्री

khaskhabar.com: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 7:09 PM (IST)
अनीता रानी जिला अध्यक्ष और चरणजीत वर्मा चुने गए जिला मंत्री
सिरसा। भारतीय मजदूर संघ जिला सिरसा का अधिवेशन स्थानीय पीडब्ल्यूडी कार्यालय प्रांगण सिरसा में संगठन की रीति-नीति अनुसार सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। जिसमें सफल मंच संचालन जिला मंत्री सुरेश ने किया। अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश मंत्री देवी लाल गुराना, वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण लाल गुर्जर, भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन ठाकुर ने मुख्य रूप से शिरकत की व भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी विभागों से आए हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों से अवगत करवाया व आगामी रणनीति के बारे में विस्तार से बताया। जिला अध्यक्ष राम सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया व अपनी कार्यकारिणी को भंग किया। नई कार्यकारिणी की घोषणा सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने की, जिसमें अनीता रानी (आईटीआई) को जिला अध्यक्ष, चरणजीत वर्मा (बिजली विभाग) को जिला मंत्री, जिला उपाध्यक्ष सुरेश (एनएचएम), जिला सह-मंत्री प्रदीप शर्मा (कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट), जिला सहमंत्री अजय मेहता (आईटीआई) जिला कोषाध्यक्ष नरेश जांगड़ा (बिजली विभाग) व सोनू कम्बोज (हैफेड) को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रदेश महामंत्री हवा सिंह महला ने भारतीय मजदूर संघ के शुरुआती दौर से लेकर आज 70 वर्ष पूर्ण होने वाले वर्ष तक की कार्य योजना के बारे में बताया। आज भारतीय मजदूर संघ जी-20 के आयाम, एल- 20 जैसे विश्व सत्र पर कार्यक्रमों की मेजबानी कर रहा है तथा पर प्रत्येक श्रमिक वर्ग के लिए संगठन गंभीर है।
हरियाणा में लाखों कर्मचारियों के ऊपर से ठेका प्रथा मुक्ति और अनुबंधित कर्मचारियों के लिए एक्सग्रेसिया पॉलिसी जैसे नए कीर्तिमान हासिल किए हैं वह भारतीय मजदूर संघ के समस्त त्योहारों के बारे में किस तरह श्रमिक जगत के साथ-साथ राष्ट्रवाद का काम भारतीय मजदूर संघ कर रहा है।
भारतीय मजदूर संघ सभी कच्चे कर्मचारियों की रेगुलेशन पॉलिसी बनवाने के लिए अग्रसर है। आज के अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठनों ने भाग लिया व भारत माता कि जय घोष के साथ नव निर्वाचित जिला कार्यकारिणी का समर्थन किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement