Advertisement
अनिल विज का राहुल गांधी की ट्रेनिंग पर तंज: बोले- कांग्रेस को चुनाव हारने का ही देंगे प्रशिक्षण

मंत्री अनिल विज ने भूपेंद्र हुड्डा से सवाल करते हुए कहा कि वे यह स्पष्ट करें कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कितने असामाजिक तत्वों को पकड़वाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ही ऐसी कार्रवाई कर रही है, क्योंकि पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान ये असामाजिक तत्व आपस में मिले-जुले रहते थे। वहीं, मानेसर घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय होने के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि “जो करेगा, वही भरेगा।” उन्होंने कहा कि जो कुछ भी किया गया है, वह अब सामने आ चुका है, हालांकि अदालत क्या फैसला करती है, इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।
श्रम विभाग में कथित वर्कस्लिप घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी नेता अनुराग ढांडा द्वारा लगाए गए आरोपों पर श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अनुराग ढांडा को इस विषय की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना वर्ष 2007 से चली आ रही है और इस दौरान कई सरकारें बदल चुकी हैं। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किस सरकार के कार्यकाल में कितनी अनियमितताएँ हुई हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान कि आरएसएस को केवल भाजपा के नजरिए से न देखा जाए और संघ किसी का ‘रिमोट कंट्रोल’ नहीं है, पर प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में संघ के विभिन्न स्वतंत्र संगठन और विंग कार्य कर रहे हैं, जो अपने-अपने स्तर पर स्वतंत्र रूप से निर्णय लेते हैं और समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने विशेष रूप से अंबालादृशामली एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने को कहा और बताया कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से दिल्ली की दूरी और कम हो जाएगी। इसी तरह, अंबाला के चारों ओर बन रही रिंग रोड परियोजना को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
हरियाणा से
Advertisement
Traffic
Features


