angry young man boarded the mobile tower in bhilwara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कब्जा नहीं हटने से खफा युवक चढ़ा मोबाइल टॉवर पर

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 1:46 PM (IST)
कब्जा नहीं हटने से खफा युवक चढ़ा मोबाइल टॉवर पर
भीलवाड़ा। जिले के आसीन्द थाना अन्तर्गत बड़ा खेड़ा गांव में बाड़े से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। सांवर लाल कुमावत के खेत पर बने बाड़े पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा हटाने की मांग को लेकर युवक बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर पर चढ गया। सूचना मिलते ही आसीन्द थाना अधिकारी सूर्यभान सिंह मय जाब्ते के मौके पर पंहुचे व समझाइश कर युवक को नीचे उतारा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement