khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 11:56 AM (IST)
बीकानेर। बीकानेर-श्रीगंगानगर नेशनल हाईवे 62 पर लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हंसेरा गांव के पास अज्ञात वाहन द्वारा गोवंश को कुचल देने से नाराज लोगों ने जाम लगा दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को इस जगह अज्ञात वाहन द्वारा कुचल दिए जाने से आठ गोवंश के मारे गए हैं। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। गुस्साए ग्रामीण नारेबाजी कर रोष प्रकट कर रहे हैं। लोगों ने दोषियों को ढूंढ कर कार्रवाई की मांग की है।