Advertisement
पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि यह घटना देश में धार्मिक नफरत फैलाने की सोची-समझी साजिश है। इसमें शामिल आतंकी न केवल निर्दोष नागरिकों की जान ले रहे हैं, बल्कि भारत की अखंडता, धार्मिक सहिष्णुता और अंतरराष्ट्रीय छवि को भी धूमिल कर रहे हैं।
नगरफोर्ट के नागरिकों ने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई की जाए। साथ ही केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से मांग की गई कि देशी और विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी सुरक्षा ढांचा तैयार किया जाए।
नागरिकों ने चेताया कि यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगी, तो जम्मू-कश्मीर में पर्यटन उद्योग गंभीर संकट में पड़ सकता है। पर्यटन भारत की अर्थव्यवस्था और वैश्विक छवि का अहम हिस्सा है, और इस पर हमला सीधे तौर पर राष्ट्रहित पर हमला है।
इस ज्ञापन पर नगरफोर्ट के सुनील शर्मा, महेश, विष्णु प्रजापत, श्योजी लाल, शंकर लाल, हेमराज समेत कई गणमान्य नागरिकों ने हस्ताक्षर किए। सभी ने एक स्वर में इस अमानवीय घटना की निंदा की और देश की सुरक्षा तथा सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।
ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल को भी भेजी गई है, ताकि देश के शीर्ष नेतृत्व तक आम जनता की पीड़ा और अपेक्षाएं पहुंच सकें।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
टोंक
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


