Analysis of Rajasthan by-election, results will be declared tomorrow Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान उपचुनाव: रिजल्ट से पहले सांसत में सांसें

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जनवरी 2018 12:30 PM (IST)
राजस्थान उपचुनाव: रिजल्ट से पहले सांसत में सांसें
इस बार मामला नाजुक है पिछले लोकसभा उपचुनाव में भले ही जिसकी सीट रही, उसे ही जीत मिली हो, लेकिन इस बार मामला नाजुक है। गुजरात में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। गुजरात में भले ही कांग्रेस जीत हासिल नहीं कर सकी हो, लेकिन उसके बेहतरीन प्रदर्शन ने बीजेपी के लोगों के पसीने छुड़ा दिए थे। इस उपचुनाव ने भी भाजपा के पसीने छुड़ा रखे थे। खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का एक पांव चुनावी क्षेत्रों में और एक पांव राजधानी जयपुर में था। चुनावी क्षेत्रों में उन्होंने जगह-जगह रोड शो किए। लोगों का समर्थन जुटाने के पूरे प्रयास किए। तीनों सीटों पर उपचुनाव में प्रचार के लिए भाजपा ने राज्य कैबिनेट के 15 मंत्रियों को तैनात किया गया था। वहीं कांग्रेस खेमे में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्रसिंह और नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंके रहे। दोनों दलों के सिपहसालारों प्रयास कितने रंग लाते हैं, ये 1 फरवरी को तय हो जाएगा। इन उपचुनाव का परिणाम राजस्थान में इसी साल होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के रुझान का अंदाजा बता देंगे। प्रदेश में 29 जनवरी को अलवर और अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा के उपचुनाव में जनता ने अपनी राय इलेक्ट्रोनिक मशीनों में बंद कर दी। अजमेर से बीजेपी सांसद सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांद नाथ योगी और मांडलगढ़ से बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी के निधन के कारण इन तीन सीटों पर उपचुनाव हुए थे।
फैक्ट फाइल

ये भी पढ़ें - इस पत्थर से दही जमाते हैं गांव के लोग

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement