Advertisement
अमरोहा : जुहैब खान ने कोयले से बनाई डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर

उन्होंने कहा कि मैं एक चित्रकार हूं। चित्रकारी मेरा शौक है। मैं सम सामयिक घटना पर कोयले से चित्र बनाता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि आज डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने जा रहे हैं, तो मैंने कोयले और चॉक से छह फीट का एक चित्र तैयार किया और आशा की है कि दोनों देशों के बीच आगामी दिनो में संबंध बेहतर होंगे।
बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ ग्रहण करेंगे। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पिछले वर्ष नवंबर में हुए चुनाव में ट्रंप ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। ट्रंप यह दूसरी बार राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि वह पहले जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। ट्रंप के परिवार के सदस्य इस मौके पर बेहद खुश हैं और शपथ ग्रहण से पहले उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
अमरोहा
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


