नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य सरकार को बिना बताए प्रदेश में
दो टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तख्ता
पलट की आशंका के दावों की मंगलवार को खिल्ली उडाई। राज्य में टोल प्लाजा
पर सेना की तैनाती के विरोध स्वरूप तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी ने
गुरूवार रात सचिवालय में ही बिताई थी।
उनका कहना था कि सेना की तैनाती
बिना किसी पूर्व सूचना के की गई।
केंद्र सरकार तथा सेना दोनों ने आरोपों को बकवास करार दिया। सेना ने बाद
में वह दस्तावेज जारी किया, जिससे साबित हुआ कि सैन्य अभियास के बारे में
राज्य सरकार तथा पुलिस दोनों को सूचना दी गई थी।
शाह ने कहा,सेना की तैनाती नियमित अभ्यास का हिस्सा है और यह पूरे देश में
हो रहा है। यह अभ्यास अन्य राज्यों में भी हुआ है, लेकिन कोई समस्या नहीं
हुई।
# जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर