Amit Shah reached Allahabad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित शाह इलाहाबाद पहुंचे, संतों से करेंगे मुलाकात

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 3:12 PM (IST)
अमित शाह इलाहाबाद पहुंचे, संतों से करेंगे मुलाकात
लखनऊ/इलाहाबाद। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद पहुंचे। वह इस दौरान यहां कई संतों से मुलाकात करेंगे। अमित शाह के आज सुबह 10 बजे बमरौली हवाईअड्डे पहुंचने के बाद यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाईअड्डे पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत योगी कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद थे। बारिश की वजह से शाह के कार्यक्रमों में कई बदलाव किए गए हैं। हवाईअड्डे से वह सीधे मौजगिरी आश्रम पहुंचे हैं, जहां वह मौजगिरी घाट का उद्घाटन और ध्यान योग केंद्र का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह इलाहाबाद स्थित बाघम्बरी गद्दी मठ पहुंचेंगे, जहां अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करने के बाद दिल्ली लौट जाएंगे। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement