शाह ने कहा,जब लोग इस लूट की
राशि के बारे में पूछेंगे तो कांग्रेस चुनाव लडने लायक नहीं रह जाएगी। शाह
ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभालने से पहले ही
पूर्वोत्तर पर विशेष ध्यान देने की बात कही थी। पूरे पूर्वोत्तर इलाके को
रेलवे के मानचित्र पर लाना है। उन्होंने आगे कहा,सडक संपर्क का विस्तार
म्यांमार और अन्य दक्षिण एशियाई देशों तक किया जा रहा है।
सर्मा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह की तुलना असम के पूर्व
मुख्यमंत्री तरूण गोगोई से की। जावडेकर ने कहा, विकास की राशि निजी जेबों
में चली गई है। संभावना है कि राज्य में दो दिवसीय प्रवास के दौरान शाह और
उनकी टीम साल 2017 में सत्ता छीनने की रणनीति तैयार करेंगे।
(आईएएनएस)