amit shah flag bjp office congress attacks -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमित शाह से तिरंगा झंडा नीचे गिरने पर कांग्रेस ने कसा तंज

khaskhabar.com: बुधवार, 15 अगस्त 2018 12:59 PM (IST)
अमित शाह से  तिरंगा झंडा नीचे गिरने पर कांग्रेस ने कसा तंज
नई दिल्ली। आज पूरा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस दिन हमारे देश 72 साल पहले परतंत्रता की जंजीरों को तोडकर आजादी प्राप्त की थी। आज भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने भी भाजपा के कार्यालय में तिरंगा फहराया था। इसी दौरान एक हादसा घटित हो गया था। अमित शाह तिरंगा फहराने के लिए रस्सी खींच रहे थे। उसी समय तिरंगा नीचे गिर गया। इस पर कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कस दिया। उन्होंने अमित शाह का वीडियो पर ट्वीट करते हुए लिखा कि जो देश का झंडा नहीं संभाल सकते, वे क्या देश संभालेंगे? उन्होंने आगे कहा कि 50 साल से ज्यादा देश के तिरंगे का अपमान करने वाले अगर ये नहीं किया होता तो शायद आज तिरंगे का ऐसा अपमान कभी नहीं होता। वे दूसरों को देशभक्ति का सर्टिफिकेट बांटते हैं। उनको जानकारी नहीं है कि राष्ट्रगान के तौर-तरीका के बारे में। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई पार्टी के प्रमुख, नेता, केंद्रीय मंत्री अपने आवास, पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहराने का कार्य करते हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह ही अपने आवास पर तिरंगा फहराया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement