Advertisement
अमित शाह की मतदाताओं से अपील, रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें

अमित शाह ने हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर अलग-अलग पोस्ट कर उन सभी राज्यों के मतदाताओं से उनकी ही भाषा में मतदान अवश्य करने का आग्रह किया है, जहां-जहां आज वोट डाले जा रहे हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह करते हुए हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में एक्स पर पोस्ट कर कहा, "आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में समस्त मतदाताओं विशेषकर युवाओं से अत्यधिक संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं। मतदान हमारे लोकतंत्र को और अधिक परिपक्व बनाता है। सेवा, सुशासन और विकास की सरकार चुनकर राष्ट्र को तेज प्रगति और प्रतिष्ठा की दिशा में अग्रसर करें। 'विकसित भारत निर्माण' में सभी की भागीदारी आवश्यक है। आइए, इसके सभी 4 स्तंभ युवा, महिला, किसान और गरीब के सशक्तिकरण का संकल्प लें और सभी के सुरक्षित भविष्य व उत्कर्ष के लिए मतदान करें।"
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों के साथ ही कर्नाटक में 14, राजस्थान में 13, उत्तर प्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम में 5, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 3, पश्चिम बंगाल में 3 और त्रिपुरा, मणिपुर एवं जम्मू कश्मीर में 1-1 सीट सहित देशभर में लोकसभा की 88 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


