जालंधर। पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रचाने भी प्रचार प्रारंभ कर दिया है। इसी के चलते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को जालधंर में चुनाव सभा को सम्बोधित करेंगे। यह चुनावी रैली जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह एवन्यू इलाके में होने जा रही है । रैली में पार्टी नेता प्रभात झा और राम लाल भी सम्मलित होंगे। रैली के बारे में जानकारी देते हुए जालंधर भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने बताया कि पंजाब में 23 सीटों पर करीब चार हजार बूथ हैं जहां से कल हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उनके अनुसार अमित शाह के आने से कार्यकर्ताओं में खूब उत्साह है । रैली स्थल में तीन स्टेज बनाई जा रही है।