Amidst the excitement of Dussehra, traffic rules were flouted, police issued challans.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दशहरे के उत्साह के बीच ट्रैफिक नियमों की जम कर उड़ाई धज्जियां, पुलिस ने धड़ाधड़ काटे चालान

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2023 9:03 PM (IST)
दशहरे के उत्साह के बीच ट्रैफिक नियमों की जम कर उड़ाई धज्जियां, पुलिस ने धड़ाधड़ काटे चालान
- रामदरबार में 200 मीटर के दायरे में तीन जगह रावण दहन चंडीगढ़ । दशहरे के अवसर पर राम दरबार में महज 200 मीटर के दायरे में तीन जगह पर रावण दहन किया गया। इसी बीच भारी मात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ी रही और सड़कों पर लोगों ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई। इसी के चलते सेक्टर 31 थाने के एसएचओ राम रत्न शर्मा ने एक स्पैशल टीम बनाई और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे व साथ-साथ कागजात न होने के चलते कुछ वाहनों को इंपाउंड भी किया गया। हालांकि सड़कों पर कुछ ऐसे लोग भी देखे गए, जिनके हाथ में हेलमेट तो था, लेकिन पहनने से कतरा रहे थे। ऐसे लोगों को देखते हुए एसएचओ द्वारा बनाई गई टीमों ने लोगों के चालान काटे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement