Amid Congress uproar on 2G case decision, Rajya Sabha adjourned till 2 pm Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा:2जी पर फैसले को लेकर कांग्रेस का भारी हंगामा, 2 बजे तक स्थगित

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 दिसम्बर 2017 12:07 PM (IST)
राज्यसभा:2जी पर फैसले को लेकर कांग्रेस का भारी हंगामा, 2 बजे तक स्थगित
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार को संसद में सरकार की ओर से कहा गया कि तीन तलाक के खिलाफ विधेयक तैयार करने में मुस्लिम संगठनों से कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया और यह मुद्दा लैंगिक न्याय, लैंगिक समानता और महिलाओं की गरिमा की मानवीय अवधारणा से जुड़ा हुआ है, जिसमें आस्था और धर्म का कोई संबंध नहीं है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक दलों में संसद में घमासान जारी है। संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लेकर दिए गए बयान पर माफी मांगने की मांग लेकर अड़ा है। मंगलवार को इस मुद्दे पर दोनों सदनों में हंगामा हुआ। राज्यसभा में सभापति वेंकैया नायडू ने विपक्ष को साफ तौर पर कहा कि क्योंकि राज्यसभा में कुछ नहीं हुआ है, इसलिए कोई भी माफी मांगने नहीं जा रहा है। इसके बाद राज्यसभा को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - ठाकुरजी की बदली दिनचर्या, ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement