Amid Congress uproar on 2G case decision, Rajya Sabha adjourned till 2 pm-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा:2जी पर फैसले को लेकर कांग्रेस का भारी हंगामा

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 दिसम्बर 2017 12:07 PM (IST)
राज्यसभा:2जी पर फैसले को लेकर कांग्रेस का भारी हंगामा
नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र अभी तक हंगामेदार रहा है। इस बीच सरकार लोकसभा में तीन तलाक पेश करने की तैयारी है। अभी इसे सांसदों में बांटा गया है। आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही कैबिनेट ने इस बिल को मंजूरी दी है। 2 जी घोटाले पर फैसले के बाद राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आज़ाद ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया। आपको बता दें कि कोर्ट ने पूर्व मंत्री ए. राजा, कनीमाझी समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने भी फैसले के बाद कहा कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इस मुद्दे को लेकर गलत माहौल बनाया और अब उन्हें इस मुद्दे पर बात करनी बंद करनी चाहिए। ज़ोरदार हंगामे के बाद राज्यसभा को 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। संसद में चल रहे गतिरोध पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हार चुकी है, निराशा में है। इसलिए संसद में गतिरोध पैदा कर रहे हैं इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि काम में रुकावट पैदा कर रहे हैं मैं एक बार फिर आग्रह करता हूं दोनों सदनों में चर्चा और काम में शामिल हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement