Advertisement
अमेठी बनाम रायबरेली : राहुल डर गए या बीजेपी फंस गई !

अमेठी से गांधी परिवार के किसी भी सदस्य के चुनाव लड़ने की संभावनाओं व आशंकाओं को लेकर राष्ट्रीय मीडिया का जमावड़ा लगा था। अमेठी से घोषित कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा कई बार मीडिया से रूबरू हुए, लेकिन दिग्गज एंकर यह नहीं भांप पाए कि वो ही अमेठी से चुनाव लड़ने वाले हैं। राजनीतिक के जानकार बाेल रहे हैं कि गांधी परिवार के अमेठी से चुनाव नहीं लड़ने का सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी को हुआ है। उनका मानना है कि राहुल पर लगातार बयान देने और उनके सामने चुनाव लड़ने के कारण ही अब तक स्मृति को तवज्जो मिलती रही है।
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा उतने कमजोर प्रत्याशी इसलिए नहीं है कि अमेठी में गांधी परिवार का कामकाज वे पिछले 20 सालों से देख रहे हैं। वो वहां की हर गली मोहल्ले से वाकिफ हैं। यह जरूर है कि गांधी परिवार के नहीं होने से वहां की जनता को जरूर झटका लगा, लेकिन केएल शर्मा के नामांकन में प्रियंका गांधी और भीड़ की मौजूदगी ने बीजेपी के सामने चुनौती खड़ी कर दी है।
बीजेपी के सामने अब परेशानी यह है कि वो अमेठी में केएल शर्मा को कमजोर प्रत्याशी नहीं बोल सकेंगे। यदि वे केएल शर्मा को कमजोर बताएंगे तो रायबरेली में बीजेपी प्रत्याशी दिनेश सिंह कमजोर हो जाएंगे। यही वजह है कि बीजेपी प्रत्याशी को नहीं बल्कि गांधी परिवार पर ही हमला बोल रहा है।
राजीतिक विशलेषक मानते हैं कि राहुल गांधी के अमेठी से भागने पर सवाल पूछा जा रहा है, वो सही है, लेकिन बीजेपी से मीडिया क्यों नहीं पूछ रहा है कि वो कश्मीर से क्यों भाग रही है? कश्मीर से धारा 370 हटाने और कश्मीर के लोगों का दिल जीतने का दावा करने वाली बीजेपी कश्मीर की तीन सीटों से चुनाव क्यों नहीं लड़ रही है?
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


