America said, strict action will be taken against Venezuela-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका ने कहा, वेनेजुएला के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे

khaskhabar.com: शनिवार, 22 सितम्बर 2018 10:25 AM (IST)
अमेरिका ने कहा, वेनेजुएला के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे
वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने चेताते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन आगामी दिनों में वेनेजुएला सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगा। पोम्पियो ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा कि मुझे लगता है कि आगामी दिनों में वेनेजुएला पर दबाव बनाने के लिए कई सख्त कदम उठाए जाएंगे। पोम्पियो ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करने चाहते हैं कि वेनेजुएला के लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका मिले। यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा की अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में होने जा रही बैठक से पहले आया है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement