ओबामा ने कहा कि अमेरिका के मैरीलैंड और न्यूयॉर्क में स्थित दो रूसी
सरकारी परिसरों तक अब रूस के लोगों की पहुंच नहीं होगी। सायबर हमले के
मामले में ओबामा प्रशासन ने यह अब तक का सबसे सख्त कदम उठाया है। हवाई में
छुट्टियां मना रहे ओबामा ने एक बयान में कहा, ‘सभी अमेरिकियों को रूस की
कार्रवाइयों को लेकर सजग होना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों के परिणाम गंभीर
होते हैं।’
ओबामा ने रूस की दो खुफिया सेवाओं जीआरयू और एफसबी के खिलाफ
प्रतिबंध लगाया है। जीआरयू का सहयोग करने वाली कंपनियों को भी प्रतिबंधित
किया गया है। रुसी अधिकारियों ने ओबामा प्रशासन के इस आरोप से इनकार किया
है कि रूस की सरकार अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने का
प्रयास कर रही थी। अमेरिकी खुफिया एजेंसियां इस निष्कर्ष पर पहुंची हैं कि
रूस का मकसद डॉनल्ड ट्रंप की जीत सुनिश्चित करना था। ट्रंप ने एजेंसियों के
इस आंकलन को हास्यास्पद करार दिया है।