America reiterated its unwavering commitment to Israel security-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमेरिका ने इजरायल की सुरक्षा को लेकर दोहराई अपनी अटूट प्रतिबद्धता

khaskhabar.com: बुधवार, 31 जुलाई 2024 7:32 PM (IST)
अमेरिका ने इजरायल की सुरक्षा को लेकर दोहराई अपनी अटूट प्रतिबद्धता
वाशिंगटन। फिलीपीन्स की यात्रा पर गए अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बुधवार दोपहर इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट से बात की। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि दोनों मंत्रियों में हिजबुल्लाह द्वारा 27 जुलाई को गोलन हाइट्स पर किए गए हमले और उसके बाद इजरायल की प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा हुई। इस हमले में 12 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। जिसमें ज्यादातर बच्चे थे। पेंटागन की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी सबरीना सिंह ने कहा, ''उन्होंने लेबनानी हिजबुल्लाह सहित ईरान समर्थित आतंकवादी समूहों द्वारा इजरायल के लिए उत्पन्न खतरों पर चर्चा की। सेक्रेटरी ऑस्टिन ने इजरायल की सुरक्षा और आत्मरक्षा के अधिकार के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।'' सिंह ने कहा, "उन्होंने एक राजनयिक समाधान प्राप्त करने के लिए चल रहे प्रयासों पर भी चर्चा की, जो इजरायल-लेबनान सीमा के दोनों ओर के नागरिकों को सुरक्षित रूप से अपने घरों में लौटने पर बात की।''
इससे पहले इजरायली रक्षा बलों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह में लक्षित ड्रोन हमले में आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर और संगठन के रणनीतिक गठन के प्रमुख फौद शुकुर को मार गिराने की पुष्टि की थी।
आईडीएफ ने कहा कि शुकुर ही गोलान हाइट्स के मजदल शम्स कस्बे में शनिवार को एक मिसाइल गिरने के बाद फुटबॉल मैदान में 12 बच्चों की मौत का जिम्‍मेदार था।
इसके बाद हमास पोलित ब्यूरो के प्रमुख इस्माइल हनीयेह की भी बुधवार की सुबह तेहरान में उनके आवास पर हत्या कर दी गई।
हमास नेता देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ईरान की राजधानी में थे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement