चण्डीगढ़। हरियाणा के तीरंदाजों ने आंध्रप्रदेश के तिरुपति में हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 32 पदक जीतकर देश में पहला स्थान हासिल किया है। अंडर 14 और अंडर 9 तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा के बाल तीरंदाजों ने 16 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 6 कांस्य पदक पदक जीते हैं। हरियाणा के वित्त मंत्री और हरियाणा तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैप्टन अभिमन्यु ने उनकी इस एतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि तीरंदाजी के खेल में युवा प्रतिभाओं को निखारने की जो मुहीम शुरू की गई है। वह रंग दिखाने लगी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी भविष्य में बेहतरीन तीरंदाजों के तौर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भविष्य में होने वाले ओलम्पिक खेलों को ध्यान में रखकर इन खिलाड़ियों की तैयारियां करवाई जा रही हैं। ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इन खेलों में भाग ले और पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में