Amateur photographers photographed in Jantar Mantar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शौकिया फोटोग्राफर्स ने जंतर-मंतर में फोटोग्राफी की

khaskhabar.com: रविवार, 18 मार्च 2018 4:37 PM (IST)
शौकिया फोटोग्राफर्स ने जंतर-मंतर में फोटोग्राफी की
जयपुर। जयपुर में आज सुबह 75 से अधिक शौकिया फोटोग्राफर्स ने यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट माॅन्यूमेंट जंतर-मंतर में फोटोग्राफी की। वे यहां हेरिटेज फोटो वॉक में भाग ले रहे थे, जिसका आयोजन राजस्थान सरकार के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग ने जयपुर फोटोग्राफर क्लब (जेपीसी) और जयपुर मेरा शहर (जेएमएस) के सहयोग से किया। फोटोग्राफर्स ने यहां करीब दो घंटे के दौरान विभिन्न एंगल से फोटो क्लिक किए। जेपीसी के संस्थापक अनिल खुबानी ने बताया कि इस स्मारक की फाटोग्राफी करना फोटोग्राफर्स के लिए उपयोगी अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि ‘फोटो वाॅक‘ एक सामूहिक गतिविधि है, जिसमें विभिन्न समूहों व समुदायों के वे लोग भाग लेते हैं, जो फोटोग्राफी के प्रति जुनून रखते हैं। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक, हृदेय शर्मा ने कहा कि शहर के फोटोग्राफर्स को प्राचीन स्थलों की खूबसूरती को कैप्चर करने का सामूहिक मंच उपलब्ध कराना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। आगामी महीनों में जयपुर के विभिन्न पुरातात्विक स्थलों पर फोटो वाॅक की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इस श्रृंखला के दौरान क्लिक किए गए बेहतरीन फोटोग्राफ्स को एग्जीबिषन में प्रदर्शित किया जाएगा, जिसके साथ इस श्रृंखला का समापन होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement