Amarnath Yatra: 5,791 passengers leave-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरनाथ यात्रा : 5,791 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जुलाई 2018 08:41 AM (IST)
अमरनाथ यात्रा : 5,791 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए 5,791 तीर्थयात्री सोमवार को रवाना हो गए। पुलिस ने बताया कि 4,047 और 1,744 तीर्थयात्रियों के दो समूह 201 वाहनों में सवार होकर भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुए। पहला समूह पहलगाम और दूसरा बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। खराब मौसम की वजह से तीर्थयात्रा अस्थाई तौर पर रोक दी गई थी। यह तीर्थयात्रा तीन दिन तक स्थगित रही लेकिन मौसम में सुधार की वजह से इसे रविवार को बहाल कर दिया गया। 60 दिवसीय यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और यह 26 अगस्त को समाप्त होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement