Amarnath terror attack: Jammu and Kashmir Police claims to have cracked case, busted module behind the July 10 act-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अमरनाथ हमला : पुलिस ने सुलझाया केस, आतंकी माड्यूल का खुलासा

khaskhabar.com: रविवार, 06 अगस्त 2017 11:51 AM (IST)
अमरनाथ हमला : पुलिस ने सुलझाया केस, आतंकी माड्यूल का खुलासा
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले का मामला सुलझा लिया गया है। इस संबंध में पुलिस आज शाम को बडा खुलासा करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में शामिल पूरे आतंकी माड्यूल का बता चला है। दक्षिण कश्मीर पुलिस ने इस संबंध में ओवर ग्राउंड वर्कर्स के पूरे जत्थे को गिरफ्तार किया है। पुलिस इन्हें बिना हथियार वाले आतंकी बता रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकार के अनुसार इन आतंकियों ने ही अमरनाथ यात्रियों पर हमले के लिए फंड की व्यवस्था की थी। कॉल डीटेल्स की छानबीन से ये ओवर ग्राउंड वर्कस पुलिस की गिरफ्त में आए है। ये आपसी बातचीत में कोर्ड वर्ड्स का इस्तेमाल करते थे, जिससे पुलिस का ध्यान इस ओर गया। वहीं पुलिस से बचने के लिए ये आतंकी आसपास के घरों या फिर नालियों में छुप जाया करते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement