Advertisement
अमानतुल्लाह खान को झूठे केस में फंसाया जा रहा : प्रियंका कक्कड़

बता दें कि आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही खान को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ जामिया नगर में अपराध शाखा के ऑपरेशन में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
सोमवार को क्राइम ब्रांच ने एक अपराधी को पकड़ने के लिए जामिया क्षेत्र में छापेमारी की थी, लेकिन विधायक अमानतुल्लाह खान की मदद से अपराधी शाहबाज खान भागने में सफल रहा। पुलिस का आरोप है कि खान और उनके समर्थकों ने जानबूझकर कानून प्रवर्तन प्रयासों में हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप अपराधी फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अमानतुल्लाह खान पर दर्ज की गई एफआईआर में धारा 221, 132 और 121(1) सहित संबंधित बीएनएस धाराओं का हवाला दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच शाहबाज खान को गिरफ्तार करने के लिए ऑपरेशन चला रहा था, जिस पर हत्या के प्रयास का आरोप है और वह घोषित अपराधी भी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


