Advertisement
पर्यटन के साथ-साथ उदयपुर को स्वच्छता में भी बनाएं सिरमौरः संभागीय आयुक्त

गुप्ता ने कहा कि अगर इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। डूंगरपुर इसका जीवंत उदाहरण है। वहां जनता में स्वच्छता के प्रति एक माहौल तैयार किया। अधिकारियों का सहयोग मिला। जब डूंगरपुर जैसे जनजाति बहुल जिले में यह हो सकता है, तो उदयपुर में क्यों नहीं।
प्रारंभ में जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत उदयपुर जिले में अब तक हुए कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। बैठक में एसडीएम गिर्वा रिया डाबी सहित अन्य एसडीएम, जिला परिषद के अधिकारी, सभी पंचायत समितियों के विकास अधिकारी, सहायक अभियंता, ब्लॉक कॉर्डिनेटर आदि मौजूद थे।
मीटिंग में यह रखी कार्ययोजनाः
बैठक में गुप्ता उदयपुर जिले को स्वच्छता में अव्वल बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के माध्यम से 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा, जिन्हें स्वच्छता में मॉडल के रूप में तैयार किया जा सके। इसके लिए कई तरह के प्रयासों की आवश्यकता है।
3 दिन में पेराफेरी से हटाएं कचराः
बैठक में संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि यूडीए क्षेत्र में सफाई के लिए यूडीए अपने स्तर पर टेंडर करेगा। तब तक पेराफेरी की पंचायतें कचरा एकत्र करवाकर फिकवाने की व्यवस्था करावें। संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने सभी संबंधित विकास अधिकारियों को 3 दिन के अंदर पेराफेरी क्षेत्र में स्थित कॉलोनी में फैले कचरे को साफ कराने की सख्ती हिदायत दी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


