Advertisement
विद्यार्थियों में निरंतर सीखने के साथ-साथ सकारात्मक दृष्टिकोण का होना जरूरी : राज्यपाल

उन्होंने कहा कि विकसित हरियाणा के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी बंसीलाल का नाम सम्मान से लिया जाता है। वे हरियाणा के आधुनिक विकास के निर्माता माने जाते हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा ने औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की। इस विश्वविद्यालय का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया। यह विश्वविद्यालय उनके उस अमिट दृष्टिकोण का प्रतीक है, जो शिक्षा, नवाचार और सामाजिक उत्थान पर आधारित था। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय ने कम समय में ही अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
राज्यपाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्ष 2030 तक देशभर में लागू हो रही नई शिक्षा नीति को हरियाणा में मौजूदा वर्ष 2025 में ही लागू किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप इंडिया पहल ने स्टार्टअप के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया है। हरियाणा सरकार ने महिला उद्यमियों के कल्याण के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि भारत में आईटी और स्टार्टअप क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2030 तक भारत में आईटी क्षेत्र में दस करोड़ नौकरियां सृजित होने की संभावना है। आप इन अवसरों का लाभ उठाकर न केवल अपने लिए, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।
राज्यपाल ने विद्यार्थियों से सरकार द्वारा चलाई जा रही ’स्टार्टअप इंडिया’ और ’स्टैंडअप इंडिया’ जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर नए उद्यम शुरू करने और स्वरोजगार अपनाकर दूसरों को नौकरी देने का आह्वान किया।
प्रदेश के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार खिलाडिय़ों को खेल सुविधाएं प्रदान करने पर पूरा ध्यान दे रही है। प्रदेशभर के साथ-साथ जिला भिवानी में खिलाडिय़ों को हरसंभव खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भिवानी ने खेलों के दम पर अपना नाम कमाया है। दुनिया में खेलों का नाम जहां लिया जाता है, वहां हरियाणा का नाम भी लिया जाता है।
समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने अपने संबोधन में बताया कि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास को विशेष बढ़ावा दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण पर पाठ्यक्रम बनाया है, जिसे देश के ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने लागू किया है। विश्वविद्यालय ने सतत विकास की दिशा में कदम बढ़ाते हुए पांच गांव को गोद लेकर उनमें पुस्तकालय एवं वाचनालयों की स्थापना की है।
समारोह में लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी, बवानीखेड़ा विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा ने भी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित किया। कुलसचिव डॉ भावना शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन प्रो सुनीता भरतवाल व डॉ स्नेहलता शर्मा ने किया।
इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक, पुलिस अधीक्षक मनबीर सिंह, एसडीएम महेश कुमार, एमडीयू रोहतक के कुलपति प्रो राजबीर सिंह, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन शर्मा, उद्योगपति विपुल गुप्ता, उद्यमी डॉ रिपलिका शर्मा, पूर्व सूचना आयुक्त भूपेंद्र धर्माणी, डीएसपी आर्यन चौधरी, पूर्व कुलसचिव डॉ जितेन्द्र भारद्वाज, डॉ ऋतु सिंह, पवन कौशिक, विवेक मुदगिल, प्रदीप शास्त्री, सतनारायण मित्तल, त्रिलोक शर्मा, बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शंकर धूपड़, डॉ शिवकांत शर्मा, चेयरमैन सुंदर अत्री, डॉ सुरेंद्र शर्मा के अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन के लिए अनेक अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


