Alone Child of Jaipur reached Luni by train, TTI assigned to family-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर का बच्चा ट्रेन से लूणी पहुंचा, टीटीआई ने परिजनों से मिलाया

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 11:33 AM (IST)
जयपुर का बच्चा ट्रेन से लूणी पहुंचा, टीटीआई ने परिजनों से मिलाया
जोधपुर। जयपुर के मुरलीपुरा में रहने वाला एक मासूम बच्चा अपने घर से ट्यूशन पर जाने के लिए निकला था , लेकिन ट्रेन में बैठकर लूणी पहुंच गया। अकेले बच्चे को लावारिस हालत में देख जोधपुर-अहमदाबाद के सामान्य कोच में ऑन ड्यूटी टीटीआई नरेश कुमार रावल ने को शक हुआ तो उससे पूछताछ की। उसके बारे में जानकारी मिलने के बाद रावल उसे लेकर जोधपुर आरपीएफ थाने पहुंचे और अधिकारियों को पूरी स्थिति बताई। बच्चे ने खुद का नाम भाग्यांश माथुर पुत्र दिनेश माथुर जयपुर के मुरलीपुरा निवासी होना बताया और पिता के मोबाइल नंबर भी बताए। इस पर आरपीएफ के एसआई खुमाराम जाट ने उसके पिता से संपर्क किया, तब उन्होंने बताया कि मंगलवार को वह लापता हो गया था। बुधवार शाम करीब छह बजे दिनेश माथुर जोधपुर पहुंचे, तो आरपीएफ टीम ने गवाहों की मौजूदगी में बच्चे को पिता के सुपुर्द कर दिया। बेटे भाग्यांश के सकुशल मिलने पर माथुर ने टीटीआई आरपीएफ अधिकारियों का आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement