Allocation of non-repayment allotments will be canceled- Commissioner Kunjbihari Gupta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किश्तें नहीं चुकाने वाले आवंटियों का आवंटन निरस्त होगा- आयुक्त

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 6:02 PM (IST)
किश्तें नहीं चुकाने वाले आवंटियों का आवंटन निरस्त होगा- आयुक्त
जयपुर। राजस्थान आवासन मण्डल के आयुक्त कुंजबिहारी गुप्ता ने मंडल के आवंटित आवासों में किश्तें नहीं चुकाने वाले आवंटियों का आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि मण्डल के नियमानुसार लगातार 6 माह तक आवासों की किश्तें नहीं चुकाने पर आवास निरस्तीकरण का प्रावधान है। गुप्ता गुरूवार को मण्डल मुख्यालय मेें पूरे राज्य से आये अभियन्ताओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आवास समस्या को हल करने में आवासन मण्डल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है लेकिन अब समय आ गया है कि हम आत्म विश्लेषण करें तथा बाजार सर्वे के आधार पर ही कार्य योजना बनायें एवं अपने व्यवहार में परिवर्तन करें ताकि मण्डल के प्रति आमजन की सोच में सकारात्मक बदलाव आये। उन्होंने कहा कि मण्डलकर्मी आवंटित लक्ष्यों को पूरा करने के लिए शोर्टकट नही अपना कर राज्य सरकार के नियमानुसार ही कार्य करे। मण्डल सचिव विश्व मोहन शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी विधानसभा के प्रश्नों के उत्तर भिजवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता देवे एवं राजस्थान सम्पर्क एवं लाइट्स के भी प्रकरणों को अविलम्ब निस्तारित करें।
बैठक में सचिव विश्व मोहन शर्मा, मुख्य अभियन्ता, के.सी. मीणा, जी.एस. बाघेला, उप सचिव अनिल कौशिक एवं निदेशक (विधि) लोकेश तिवाड़ी सहित अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता, उपआवासन आयुक्त एवं आवासीय अभियन्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement