Allergies through Wheat its physically and mentally affecting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गेहूं से एलर्जी, शारीरिक और मानसिक रूप से पड़ रहा है असर

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 नवम्बर 2017 2:51 PM (IST)
गेहूं से एलर्जी, शारीरिक और मानसिक रूप से पड़ रहा है असर
जयपुर। आमतौर पर अन्न में गेहूं को राजा माना जाता है।गेहूं शरीर को पुष्ट बनाता है वहीं दिमाग को सुकून भी देता है।गेहूं में कैल्शियम,आयरन और नियासिन,थायमिन और फाइबर होते है।लेकिन ये सब होते हुए भी आप चौंक जाएंगे कि गेहूं से एलर्जी भी होती है। जी हां आजकल कई ऐसे उदाहरण सामने आ रहे है जिससे बच्चों का अच्छा खानपान रखने के बावजूद ना लंबाई बढ़ रही और ना ही शरीर बन रहा है। ये सीलिएक रोग यानि गेहूं से एलर्जी की बीमारी का असर है। दरअसल सीलिएक रोग से गेहूं की एलर्जी के कारण उसमें पाए जाने वाले ग्लूटेन प्रोटीन का शरीर में पाचन नहीं हो पाता और मरीज की छोटी आंत की अंदरूनी परत विलाई नष्ट होने लगती है।जिसके बाद उल्टी दस्त,पेट फूलना,सर्दी जुकाम, खून की कमी और शारिरीक विकास पर असर पड़ता है। आपको बता दें कि गेहूं से एलर्जी तब होती है जब शरीर गेहूं में पाए जाने वाले प्रोटीन एल्बुमिन,ग्लोबुलीन,ग्लीएडिन और ग्लूटेन के प्रति इम्युनोग्लोबुलीन ई(आईजीई)एंटीबॉडीज के रूप में विपरीत प्रक्रिया को दर्शाता है।छोटे बच्चों में सही जांच होने पर सीलिएक रोग का जल्दी पता चल जाता है लेकिन बड़ों में कई बार इसके लक्षण ज्यादा गंभीर नहीं होते। इसके लिए कोई निश्चित औषधि नहीं है इसमें रोगी को गेहूं,जौ,जई जैसे अन्न जिसमें ग्लूटोन होता है उसे बंद करना होता है। जिसके कुछ समय बाद आंतों की विलाई ठीक होनी शुरू हो जाती है। वैसे लोगों की ये सोच होती है कि गेहूं नहीं खाएंगे तो कैसे काम चलेगा लेकिन डॉ.जगदीश सिंह जो जेके लोन हॉस्पिटल में शिशु रोग विशेषज्ञ है उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल और दक्षिण भारत के लोग नहीं खाकर भी स्वस्थ रहते है। एक्सपर्ट की मानें तो ये बीमारी यूरोप और अमेरिका में अधिक होती है।
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. डीएस पोखरना का कह ना है कि ये एक अनुवंशिक,ऑटो इम्यून बीमारी है। ग्लूटेन युक्त भोजन ग्रहण करते ही इस बीमारी से प्रभावित व्यक्ति का इम्यून सिस्टम तीव्र प्रतिक्रिया करता है और छोटी आंत की विलाई प्रभावित होती है। वहीं जयपुर में होम्योपैथी रिसर्च हास्पिटल के डॉ राजीव नागर इसके लिए सबसे अचूक इलाज होम्योपैथी को मानते है।उनका कहना है कि पिछले कुछ महीनों से हम इसका इलाज कर रहे हैं इस बीमारी से पीड़ित बच्चों की तबीयत में खासा सुधार है। शरीर पर सूजन दूर हो गई है और लंबाई बढ़ना शुरू हो गई है। सीलिएक डिजीज से प्रभावित व्यक्ति की पारिवारिक हिस्ट्री का अध्ययन कर होम्योपैथी की दवा चिकित्सकीय परामर्श से दी जाए तो बीमारी का इलाज संभव है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement